Revelation - प्रकाशितवाक्य 18 | View All

1. इस के बाद मैं ने एक स्वर्गदूत को स्वर्ग से उतरते देखा, जिस का बड़ा अधिकार था; और पृथ्वी उसके तेज से प्रज्वलित हो गई।
यहेजकेल 27:36

1. And after that I sawe another angell come from heven havinge gret power and the erth was lyghtned with hys bryghtnes.

2. उस ने ऊंचे शबद से पुकारकर कहा, कि गिर गया बड़ा बाबुल गिर गया है: और दुष्टात्माओ का निवास, और हर एक अशुद्ध आत्मा का अड्डा, और एक अशुद्ध और घृणित पक्षी का अड्डा हो गया।
यशायाह 13:21, यशायाह 21:9, यशायाह 34:11, यशायाह 34:14, यिर्मयाह 9:11, यिर्मयाह 50:39, यिर्मयाह 51:8, दानिय्येल 4:30

2. And he cryed myghtyly with a stronge voyce sayinge: Great Babilon is fallen ys fallen and ys become the habitation of devels and the holde of all fowle sprettes and a cage of all vnclene and hatefull byrdes

3. क्योंकि उसके व्यभिचार के भयानक मदिरा के कारण सब जातियां गिर गई हैं, और पृथ्वी के राजाओं ने उसके साथ व्यभिचार किया है; और पृथ्वी के व्यापारी उसके सुख- विलास की बहुतायत के कारण धनवान हुए हैं।
यिर्मयाह 25:16-27, यिर्मयाह 51:7

3. for all nacions have dronken of the wyne of the wrath of her fornycacion. And the kynges of the erth have committed fornicacion with her and her marchauntes are wexed ryche of the abundance of her pleasures.

4. फिर मैं ने स्वर्ग से किसी और का शब्द सुना, कि हे मेरे लोगों, उस में से निकल आओ; कि तुम उसके पापों में भागी न हो, और उस की विपत्तियों में से कोई तुम पर आ न पड़े।
यशायाह 23:17, यशायाह 48:20, यशायाह 52:11, यिर्मयाह 50:8, यिर्मयाह 51:9, यिर्मयाह 51:6, यिर्मयाह 51:45

4. And I herde another voyce from heven saye: come a waye from her my people that ye be not parttakers in her synnes that ye receave not of her plages.

5. क्योंकि उसके पाप स्वर्ग तक पहुंच गए हैं, और उसके अधर्म परमेश्वर को स्मरण आए हैं।
उत्पत्ति 18:21, यिर्मयाह 51:9

5. For her synnes are gon vp to heven and God hath remembred her wyckednes.

6. जैसा उस ने तुम्हें दिया है, वैसा ही उस को भर दो, और उसके कामों के अनुसार उसे दो गुणा बदला दो, जिस कटोरे में उस ने भर दिया था उसी में उसके लिये दो गुणा भर दो।
भजन संहिता 137:8, यिर्मयाह 50:15, यिर्मयाह 50:29

6. Rewarde her even as she rewarded you and geve her dubble accordynge to her workes. And poure in dubble to her in the same cuppe which she fylled vnto you.

7. जितनी उस ने अपनी बड़ाई की और सुख- विलास किया; उतनी उस को पीड़ा, और शोक दो; क्योंकि वह अपने मन में कहती है, मैं रानी हो बैठी हूं, विधवा नहीं; और शोक में कभी न पडूंगी।
यशायाह 47:7-8, यशायाह 47:11

7. And as moche as she gloryfied her silfe and lyved wantanly so moche poure ye in for her of punysshment and sorowe for she sayde in her herte: I sytt beinge a quene and am no wyddowe and shall se no sorowe.

8. इस कारण एक ही दिन में उस पर विपत्तियां आ पड़ेंगी, अर्थात् मृत्यु, और शोक, और अकाल; और वह आग में भस्म कर दी जाएगी, क्योंकि उसका न्यायी प्रभु परमेश्वर शक्तिमान है।
लैव्यव्यवस्था 21:9, यशायाह 47:9, यिर्मयाह 50:34

8. Therfore shall her plages come at one daye deeth and sorowe and honger and she shallbe brent with fyre: for stronge ys the lorde god which iudgeth her.

9. और पृथ्वी के राजा जिन्हों ने उसके साथ व्यभिचार, और सुख- विलास किया, जब उसके जलने का धुआं देखेंगे, तो उसके लिये रोएंगे, और छाती पीटेंगे।
यहेजकेल 26:16-17, यहेजकेल 27:20-33

9. And the kynges of the erth shalbe wepe her and wayle over her which have committed fornicacion with her and have lyved wantanly with her when they shall se the smoke of her burnynge

10. और उस की पीड़ा के डर के मारे दूर खड़े होकर कहेंगे, हे बड़े नगर, बाबुल! हे दृढ़ नगर, हाय! हाय! घड़ी ही भर में तुझे दण्ड मिल गया है।
यहेजकेल 26:17, दानिय्येल 4:30

10. and shall stonde a farre of for feare of her punnysshment sayinge: Alas Alas that gret cite Babilon that myghty cite: For at won houre is her iudgment come.

11. और पृथ्वी के व्यापारी उसके लिये रोएंगे और कलपेंगे क्योंकि अब कोई उन का माल मोल न लेगा।
यहेजकेल 27:36

11. And the marchauntes of the erth shall wepe and wayle in them selves for no man wyll bye their ware eny more

12. अर्थात् सोना, चान्दी, रत्न, मोती, और मलमल, और बैंजनी, और रेशमी, और किरमिजी कपड़े, और हर प्रकार का सुगन्धित काठ, और हाथीदांत की हर प्रकार की वस्तुएं, और बहुमोल काठ, और पीतल, और लोहे, और संगमरमर के सब भांति के पात्रा।
यहेजकेल 27:22

12. the ware of golde and silver and precious stones nether of pearle and raynes and purple and skarlet and all thyne wodde and almanner vessels of yvery and almanner vessels of most precious wodde and of brasse and of yron

13. और दारचीनी, मसाले, धूप, इत्रा, लोबान, मदिरा, तेल, मैदा, गेहूं, गाय, बैल, भेड़, बकरियां, घोड़े, रथ, और दास, और मनुष्य के प्राण।
यहेजकेल 27:13, यहेजकेल 27:22

13. and synamon and odours and oyntmentes and frankynsence and wyne and oyle and fyne floure and wheate bestes and shepe and horsys and charrettes and boddyes and soules of men.

14. अब मेरे मन भावने फल तेरे पास से जाते रहे; और स्वादिष्ट और भड़कीली वस्तुएं तुझ से दूर हुई हैं, और वे फिर कदापि न मिलेंगी।

14. And the apples that thy soule lusted after are departed fro the. And all thynges which were deyntie and had in pryce ar departed fro the and thou shalt fynde them no more.

15. इन वस्तुओं के व्यापारी जो उसके द्वारा धनवान हो गए थे, उस की पीड़ा के डर के मारे दूर खड़े होंगे, और रोते और कलपते हुए कहेंगे।
यहेजकेल 27:31-32, यहेजकेल 27:36

15. The marchauntes of these thynges which were wexed ryche shall stonde a farre of from her for feare of the punyshment of her wepynge and waylynge

16. हाय! हाय! यह बड़ा नगर जो मलमल, और बैंजनी, और किरमिजी कपड़े पहिने था, और सोने, और रत्नों, और मोतियों से सजा था,
यहेजकेल 28:13

16. and saying: alas alas that grett cite that was clothed in raynes and purple and scarlett and decked with golde and precious stone and pearles:

17. घड़ी ही भर में उसका ऐसा भारी धन नाश हो गया: और हर एक मांझी, और जलयात्री, और मल्लाह, और जितने समुद्र से कमाते हैं, सब दूर खड़े हुए।
यहेजकेल 27:28-29

17. for at one houre so great ryches ys come to nought And every shippe governer and all they that occupied shippes and shippmen which worke in the see stode a farre of

18. और उसके जलने का धुआं देखते हुए पुकारकर कहेंगे, कौन सा नगर इस बड़े नगर के समान है?
यहेजकेल 27:32

18. and cryed when they sawe the smoke of her burnynge sayinge what cite is lyke vnto this grett cite?

19. और अपने अपने सिरों पर धूल डालेंगे, और रोते हुए और कलपते हुए चिल्ला चिल्लाकर कहेंगे, कि हाय! हाय! यह बड़ा नगर जिस की सम्पत्ति के द्वारा समुद्र के सब जहाजवाले धनी हो गए थे घड़ी ही भर में उजड़ गया।
यहेजकेल 26:19, यहेजकेल 27:9, यहेजकेल 27:30, यहेजकेल 27:33

19. And they cast dust on their heddes and cryed wepynge and waylinge and sayed: Alas Alas yt greate cite wherin were made ryche all that had shyppes in the see by the reason of her costlynes for atone houre is she made desolate

20. हे स्वर्ग, और हे पवित्रा लोगों, और प्रेरितों, और भविष्यद्वक्ताओं, उस पर आनन्द करो, क्योंकि परमेश्वर ने न्याय करके उस से तुम्हारा पलटा लिया है।।
व्यवस्थाविवरण 32:43, भजन संहिता 96:11, यशायाह 44:23, यशायाह 49:13, यिर्मयाह 51:48

20. Reioyce over her thou heven and ye holy Apostles and prophetes: for god hath geven youre iudgment on her.

21. फिर एक बलवन्त स्वर्गदूत ने बड़ी चक्की के पाअ के समान एक पत्थर उठाया, और यह कहकर समुद्र में फेंक दिया, कि बड़ा नगर बाबुल ऐसे ही बड़े बल से गिराया जाएगा, और फिर कभी उसका पता न मिलेगा।
यिर्मयाह 51:63-64, यहेजकेल 26:21

21. And a myghty angell toke vp a stone lyke a grett mylstone and cast it into the see sayinge: with suche violence shall that gret cite Babilon be cast and shallbe founde no more.

22. और वीणा बजानेवालों, और बजनियों, और बंसी बजानेवालों, और तुरही फूंकनेवालों का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा, और किसी उद्यम का कोई कारीगर भी फिर कभी तुझ में न मिलेगा; और चक्की के चलने का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा।
यशायाह 24:8, यिर्मयाह 25:10, यहेजकेल 26:13

22. And the voyce of harpers and musicions and of pypers and trompetters shalbe herde no more in the: and no craftes man of whatsoever craft he be shalbe founde eny more in the. and the soude of a myll shalbe herde no more in the

23. और दीया का उजाला फिर कभी तुझ में ने चमकेगा और दूल्हे और दुल्हिन का शब्द फिर कभी तुझ में सुनाई न देगा; क्योंकि तेरे व्यापारी पृथ्वी के प्रधान थे, और तेरे टोने से सब जातियां भरमाई गई थी।
यशायाह 23:8, यिर्मयाह 7:34, यिर्मयाह 16:9, यशायाह 47:9, यिर्मयाह 25:10

23. and the voyce of the brydegrome and of the bryde shalbe herde no more in the: for thy marchauntes were ye grett men of ye erth. And with thyne inchantment were deceaved all nacions:

24. और भविष्यद्वक्ताओं और पवित्रा लोगों, और पृथ्वी पर सब घात किए हुओं का लोहू उसी में पाया गया।।
यिर्मयाह 51:49, यहेजकेल 24:7

24. and in her was founde the bloude of the prophettes and of ye saynctes and of all that were slayne apon ye erth.



Shortcut Links
प्रकाशितवाक्य - Revelation : 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 |
उत्पत्ति - Genesis | निर्गमन - Exodus | लैव्यव्यवस्था - Leviticus | गिनती - Numbers | व्यवस्थाविवरण - Deuteronomy | यहोशू - Joshua | न्यायियों - Judges | रूत - Ruth | 1 शमूएल - 1 Samuel | 2 शमूएल - 2 Samuel | 1 राजाओं - 1 Kings | 2 राजाओं - 2 Kings | 1 इतिहास - 1 Chronicles | 2 इतिहास - 2 Chronicles | एज्रा - Ezra | नहेम्याह - Nehemiah | एस्तेर - Esther | अय्यूब - Job | भजन संहिता - Psalms | नीतिवचन - Proverbs | सभोपदेशक - Ecclesiastes | श्रेष्ठगीत - Song of Songs | यशायाह - Isaiah | यिर्मयाह - Jeremiah | विलापगीत - Lamentations | यहेजकेल - Ezekiel | दानिय्येल - Daniel | होशे - Hosea | योएल - Joel | आमोस - Amos | ओबद्याह - Obadiah | योना - Jonah | मीका - Micah | नहूम - Nahum | हबक्कूक - Habakkuk | सपन्याह - Zephaniah | हाग्गै - Haggai | जकर्याह - Zechariah | मलाकी - Malachi | मत्ती - Matthew | मरकुस - Mark | लूका - Luke | यूहन्ना - John | प्रेरितों के काम - Acts | रोमियों - Romans | 1 कुरिन्थियों - 1 Corinthians | 2 कुरिन्थियों - 2 Corinthians | गलातियों - Galatians | इफिसियों - Ephesians | फिलिप्पियों - Philippians | कुलुस्सियों - Colossians | 1 थिस्सलुनीकियों - 1 Thessalonians | 2 थिस्सलुनीकियों - 2 Thessalonians | 1 तीमुथियुस - 1 Timothy | 2 तीमुथियुस - 2 Timothy | तीतुस - Titus | फिलेमोन - Philemon | इब्रानियों - Hebrews | याकूब - James | 1 पतरस - 1 Peter | 2 पतरस - 2 Peter | 1 यूहन्ना - 1 John | 2 यूहन्ना - 2 John | 3 यूहन्ना - 3 John | यहूदा - Jude | प्रकाशितवाक्य - Revelation |

Explore Parallel Bibles
21st Century KJV | A Conservative Version | American King James Version (1999) | American Standard Version (1901) | Amplified Bible (1965) | Apostles' Bible Complete (2004) | Bengali Bible | Bible in Basic English (1964) | Bishop's Bible | Complementary English Version (1995) | Coverdale Bible (1535) | Easy to Read Revised Version (2005) | English Jubilee 2000 Bible (2000) | English Lo Parishuddha Grandham | English Standard Version (2001) | Geneva Bible (1599) | Hebrew Names Version | Hindi Bible | Holman Christian Standard Bible (2004) | Holy Bible Revised Version (1885) | Kannada Bible | King James Version (1769) | Literal Translation of Holy Bible (2000) | Malayalam Bible | Modern King James Version (1962) | New American Bible | New American Standard Bible (1995) | New Century Version (1991) | New English Translation (2005) | New International Reader's Version (1998) | New International Version (1984) (US) | New International Version (UK) | New King James Version (1982) | New Life Version (1969) | New Living Translation (1996) | New Revised Standard Version (1989) | Restored Name KJV | Revised Standard Version (1952) | Revised Version (1881-1885) | Revised Webster Update (1995) | Rotherhams Emphasized Bible (1902) | Tamil Bible | Telugu Bible (BSI) | Telugu Bible (WBTC) | The Complete Jewish Bible (1998) | The Darby Bible (1890) | The Douay-Rheims American Bible (1899) | The Message Bible (2002) | The New Jerusalem Bible | The Webster Bible (1833) | Third Millennium Bible (1998) | Today's English Version (Good News Bible) (1992) | Today's New International Version (2005) | Tyndale Bible (1534) | Tyndale-Rogers-Coverdale-Cranmer Bible (1537) | Updated Bible (2006) | Voice In Wilderness (2006) | World English Bible | Wycliffe Bible (1395) | Young's Literal Translation (1898) | Hindi Reference Bible |