Exodus - निर्गमन 30 | View All

1. फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
प्रकाशितवाक्य 8:3, प्रकाशितवाक्य 9:13, इब्रानियों 9:4

1. Thou shalt make also an incense altare to burne incense, of Fyrre tre,

2. उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊंचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकडे से बनाए जाएं।

2. a cubyte longe & brode, eauen foure squared, and two cubytes hye with his hornes,

3. और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर की अलंगों और सींगों को चोखे सोने से मढ़ना, और इसकी चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।

3. & shalt ouerlaye it with pure golde, the rofe & the walles of it rounde aboute, and the hornes therof, & a crowne of golde shalt thou make rounde aboute it,

4. और इसकी बाड़ के नीचे इसके दानों पल्ले पर सोने के दो दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डण्डों के खानों का काम देंगे।

4. and two golde rynges on ether syde vnder the crowne, that there maie be staues put therin, to beare it withall.

5. और डण्डों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उनको सोने से मढ़ना।

5. The staues shalt thou make of Fyrre tre also, and ouerlaye the with golde:

6. और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्रा के सन्दूक के साम्हने है, अर्थात् प्रायश्चित्त वाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्रा के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूंगा।

6. and shalt set it before the vayle, that hangeth before the Arke of wytnesse, and before the Mercyseate yt is vpon the wytnesse, from whence I wyl proteste vnto the.

7. और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
लूका 1:9

7. And Aaron shal burne swete incense theron euery morninge, wha he dresseth the lampes.

8. तब गोधूलि के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के साम्हने तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।

8. In like maner whan he lighteth the lampes at euen, he shall burne soch incense also. This shal be the daylie incense before the LORDE amonge youre posterities.

9. और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।

9. Ye shall put no straunge incense therin, & offer no burntofferynge, ner meatofferynge, nether drynkofferynge theron.

10. और हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्चित्त करे; और तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में वर्ष में एक बार प्रायश्चित्त लिया जाए; यह यहोवा के लिये परमपवित्रा है।।
इब्रानियों 9:7

10. And vpon ye hornes of it shall Aaron reconcyle once in a yeare, with ye bloude of the synneofferynge, which they shall offer that are reconcyled. This shal be done amonge youre posterities for this is the most holy vnto the LORDE.

11. और तब यहोवा ने मूसा से कहा,

11. And the LORDE spake vnto Moses, and sayde:

12. जब तू इस्त्राएलियों कि गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित्त दें, जिस से जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े।

12. Whan thou nombrest the heades of the children of Israel, then shal euery one geue vnto the LORDE the reconcylinge of his soule, yt there happe not a plage vnto them, whan they are nombred.

13. जितने लोग गिने जाएं वे पवित्रास्थान के शेकेल के लिये आधा शेकेल दें, यह शेकेल बीस गेरा का होता है, यहोवा की भेंट आधा शेकेल हो।
मत्ती 17:24

13. Euery one that is tolde in the nombre, shall geue half a Sycle, after the Sycle of the Sanctuary: one Sycle is worth twentye Geras. This half Sycle shal be ye LORDES Heue offerynge.

14. बीस वर्ष के वा उस से अधिक अवस्था के जितने गिने जाएं उन में से एक एक जन यहोवा की भेंट दे।

14. Who so is in the nombre from twenty yeare and aboue, shal geue this Heue offerynge vnto ye LORDE.

15. जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित्त के निमित्त यहोवा की भेंट दी जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उस से कम दें।

15. The riche shal not geue more, and the poore shal not geue lesse in the half Sycle, which is geuen vnto the LORDE to be an Heue offerynge for the reconcylinge of their soules.

17. और यहोवा ने मूसा से कहा,

17. And the LORDE spake vnto Moses, and sayde:

18. धोने के लिये पीतल की एक हौदी और उसका पाया पीतल का बनाना। और उसके मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच में रखकर उस में जल भर देना;

18. Thou shalt make a brasen lauer also with a fote of brasse to wash, and shalt set it betwixte the Tabernacle of witnesse and ye altare, and put water therin,

19. और उस में हारून और उसके पुत्रा अपने अपने हाथ पांव धोया करें।

19. that Aaro and his sonnes maye wash their handes and fete therout,

20. जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब तब वे हाथ पांव जल से धोएं, नहीं तो मर जाएंगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएं तब तब वे हाथ पांव धोएं, न हो कि मर जाएं।

20. whan they go in to the Tabernacle of wytnesse, or to the altare, to mynistre vnto the LORDE with offerynge incense, yt they dye not.

21. यह हारून और उसके पीढ़ी पीढ़ी के वंश के लिये सदा की विधि ठहरे।।

21. This shalbe a perpetuall custome for him and his sede amonge their posterities.

22. फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

22. And ye LORDE spake vnto Moses, and sayde:

23. तू मुख्य मुख्य सुगन्ध द्रव्य, अर्थात् पवित्रास्थान के शेकेल के अनुसार पांच सौ शेकेल अपने आप निकला हुआ गन्धरस, और उसका आधा, अर्थात् अढ़ाई सौ शेकेल सुगन्धित अगर,

23. Take vnto the spyces of the best, fyue hundreth Sycles of Myrre, and of Cynamo half so moch, euen two hundreth and fyftie,

24. और पांच सौ शेकेल तज, और एक हीन जलपाई का तेल लेकर

24. and of Kalmus two hundreth and fiftye, and of Cassia fyue hundreth (after the Sycle of the Sanctuary) & an Hin of oyle olyue,

25. उन से अभिषेक का पवित्रा तेल, अर्थात् गन्धी की रीति से तैयार किया हुआ सुगन्धित तेल बनवाना; यह अभिषेक का पवित्रा तेल ठहरे।

25. and make an holy anoyntinge oyle, after the craft of the Apotecary.

26. और उस से मिलापवाले तम्बू का, और साक्षीपत्रा के सन्दूक का,

26. And there wt shalt thou anonynte the Tabernacle of wytnesse, & the Arke of wytnes,

27. और सारे सामान समेत मेज़ का, और सामान समेत दीवट का, और धूपवेदी का,

27. the table with all his apparell, ye candilsticke with his apparell, the altare of incense,

28. और सारे सामान समेत होमवेदी का, और पाए समेत हौदी का अभिषेक करना।

28. the altare of burntofferynges with all his apparell, & the lauer with his fote:

29. और उनको पवित्रा करना, जिस से वे परमपवित्रा ठहरें; और जो कुछ उन से छू जाएगा वह पवित्रा हो जाएगा।

29. and thus shalt thou consecrate them, that they maye be most holy: for who so wil touch the, must be consecrated.

30. फिर हारून का उसके पुत्रों के साथ अभिषेक करना, और इस प्रकार उन्हें मेरे लिये याजक का काम करने के लिये पवित्रा करना।

30. Thou shalt anoynte Aaron also, and his sonnes, and consecrate them to be my prestes.

31. और इस्त्राएलियों को मेरी यह आज्ञा सुनाना, कि वह तेल तुम्हारी पीढ़ी पीढ़ी में मेरे लिये पवित्रा अभिषेक का तेल होगा।

31. And thou shalt speake vnto the childre of Israel, and saye: This oyle shalbe an holy oyntment vnto me amonge yor posterities:

32. वह किसी मनुष्य की देह पर न डाला जाए, और मिलावट में उसके समान और कुछ न बनाना; वह तो पवित्रा होगा, वह तुम्हारे लिये पवित्रा होगा।

32. It shal not be poured vpon mans body, nether shalt thou make eny soch like it, for it is holy: therfore shal it be holy vnto you.

33. जो कोई उसके समान कुछ बनाए, वा जो कोई उस में से कुछ पराए कुलवाले पर लगाए, वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।।

33. Who so maketh eny soch like, or geueth a strauger therof, the same shalbe roted out from amonge his people.

34. फिर यहोवा ने मूसा से कहा, बोल, नखी और कुन्दरू, ये सुगन्ध द्रव्य निर्मल लोबान समेत ले लेना, ये सब एक तौल के हों,

34. And the LORDE sayde vnto Moses: Take vnto the spyces: Balme, Stacte, Galban, and pure franckencense, of one as moch as of another,

35. और इनका धूप अर्थात् लोन मिलाकर गन्धी की रीति के अनुसार चोखा और पवित्रा सुगन्ध द्रव्य बनवाना;

35. and make incense therof (after the craft of the Apotecary) myngled together, that it maye be pure & holy.

36. फिर उस में से कुछ पीसकर बुकनी कर डालना, तब उस में से कुछ मिलापवाले तम्बू में साक्षीपत्रा के आगे, जहां पर मैं तुझ से मिला करूंगा वहां रखना; वह तुम्हारे लिये परमपवित्रा होगा।

36. And thou shalt beate it to poulder, and shalt put of the same before the wytnesse in the Tabernacle of wytnesse, from whence I wyll proteste vnto the,

37. और जो धूप तू बनवाएगा, मिलावट में उसके समान तुम लोग अपने लिये और कुछ न बनवाना; वह तुम्हारे आगे यहोवा के लिये पवित्रा होगा।

37. but it shalbe holy vnto the for the LORDE.

38. जो कोई सूंघने के लिये उसके समान कुछ बनाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।।

38. Who so maketh soch to cense therwith, shalbe roted out from amoge his people.



Shortcut Links
निर्गमन - Exodus : 1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 | 9 | 10 | 11 | 12 | 13 | 14 | 15 | 16 | 17 | 18 | 19 | 20 | 21 | 22 | 23 | 24 | 25 | 26 | 27 | 28 | 29 | 30 | 31 | 32 | 33 | 34 | 35 | 36 | 37 | 38 | 39 | 40 |
उत्पत्ति - Genesis | निर्गमन - Exodus | लैव्यव्यवस्था - Leviticus | गिनती - Numbers | व्यवस्थाविवरण - Deuteronomy | यहोशू - Joshua | न्यायियों - Judges | रूत - Ruth | 1 शमूएल - 1 Samuel | 2 शमूएल - 2 Samuel | 1 राजाओं - 1 Kings | 2 राजाओं - 2 Kings | 1 इतिहास - 1 Chronicles | 2 इतिहास - 2 Chronicles | एज्रा - Ezra | नहेम्याह - Nehemiah | एस्तेर - Esther | अय्यूब - Job | भजन संहिता - Psalms | नीतिवचन - Proverbs | सभोपदेशक - Ecclesiastes | श्रेष्ठगीत - Song of Songs | यशायाह - Isaiah | यिर्मयाह - Jeremiah | विलापगीत - Lamentations | यहेजकेल - Ezekiel | दानिय्येल - Daniel | होशे - Hosea | योएल - Joel | आमोस - Amos | ओबद्याह - Obadiah | योना - Jonah | मीका - Micah | नहूम - Nahum | हबक्कूक - Habakkuk | सपन्याह - Zephaniah | हाग्गै - Haggai | जकर्याह - Zechariah | मलाकी - Malachi | मत्ती - Matthew | मरकुस - Mark | लूका - Luke | यूहन्ना - John | प्रेरितों के काम - Acts | रोमियों - Romans | 1 कुरिन्थियों - 1 Corinthians | 2 कुरिन्थियों - 2 Corinthians | गलातियों - Galatians | इफिसियों - Ephesians | फिलिप्पियों - Philippians | कुलुस्सियों - Colossians | 1 थिस्सलुनीकियों - 1 Thessalonians | 2 थिस्सलुनीकियों - 2 Thessalonians | 1 तीमुथियुस - 1 Timothy | 2 तीमुथियुस - 2 Timothy | तीतुस - Titus | फिलेमोन - Philemon | इब्रानियों - Hebrews | याकूब - James | 1 पतरस - 1 Peter | 2 पतरस - 2 Peter | 1 यूहन्ना - 1 John | 2 यूहन्ना - 2 John | 3 यूहन्ना - 3 John | यहूदा - Jude | प्रकाशितवाक्य - Revelation |

Explore Parallel Bibles
21st Century KJV | A Conservative Version | American King James Version (1999) | American Standard Version (1901) | Amplified Bible (1965) | Apostles' Bible Complete (2004) | Bengali Bible | Bible in Basic English (1964) | Bishop's Bible | Complementary English Version (1995) | Coverdale Bible (1535) | Easy to Read Revised Version (2005) | English Jubilee 2000 Bible (2000) | English Lo Parishuddha Grandham | English Standard Version (2001) | Geneva Bible (1599) | Hebrew Names Version | Hindi Bible | Holman Christian Standard Bible (2004) | Holy Bible Revised Version (1885) | Kannada Bible | King James Version (1769) | Literal Translation of Holy Bible (2000) | Malayalam Bible | Modern King James Version (1962) | New American Bible | New American Standard Bible (1995) | New Century Version (1991) | New English Translation (2005) | New International Reader's Version (1998) | New International Version (1984) (US) | New International Version (UK) | New King James Version (1982) | New Life Version (1969) | New Living Translation (1996) | New Revised Standard Version (1989) | Restored Name KJV | Revised Standard Version (1952) | Revised Version (1881-1885) | Revised Webster Update (1995) | Rotherhams Emphasized Bible (1902) | Tamil Bible | Telugu Bible (BSI) | Telugu Bible (WBTC) | The Complete Jewish Bible (1998) | The Darby Bible (1890) | The Douay-Rheims American Bible (1899) | The Message Bible (2002) | The New Jerusalem Bible | The Webster Bible (1833) | Third Millennium Bible (1998) | Today's English Version (Good News Bible) (1992) | Today's New International Version (2005) | Tyndale Bible (1534) | Tyndale-Rogers-Coverdale-Cranmer Bible (1537) | Updated Bible (2006) | Voice In Wilderness (2006) | World English Bible | Wycliffe Bible (1395) | Young's Literal Translation (1898) | Hindi Reference Bible |